Breaking
6 Jun 2026, Sat

कुत्ते ने बकरी को काटा तो भिड़ गए दो गुट, कलियर में बलवा मारपीट..एक आरोपी गिरफ्तार 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) पिरान कलियर क्षेत्र के बेड़पुर गांव में कुत्ते द्वारा बकरी को काटने की मामूली बात पर दो गुट आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुई मारपीट में गांव का माहौल बिगड़ गया। कलियर पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 21 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।10 अप्रैल को शहरान पुत्र नवाब अली ने थाने में शिकायत दी थी। आरोप था कि आजाद पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसकी डेरी में घुस आए। उन्होंने शहरान और उसके परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कोतवाली कलियर में धारा 110, 115(2), 118(2), 191(2), 191(3), 333, 351(2), 351(3), 352 BNS के तहत मुकदमा संख्या 76/26 दर्ज किया गया।

SSP हरिद्वार के आदेश पर चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने 8 मई को फरार आरोपी हयात पुत्र सफी निवासी बेड़पुर को बेड़पुर चौक से गिरफ्तार किया। आज उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम में व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर, कानि0 प्रकाश मनराल, हो0गा0 ललित कुमार। शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *