देहरादून:(ज़ीशान मलिक)प्रदेश के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 21 हजार 743 बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान की है, जिसमें मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना में सबसे ज्यादा 17 हजार 852 मेधावी बच्चे लाभान्वित हुए हैं।
“बांटी गई छात्रवृत्ति की धनराशि…
– धामी सरकार ने समस्त छात्रवृत्ति योजनाओं के पात्र मेधावी बच्चों में अभी तक 17 करोड़ 67 लाख 77 हजार तीन सौ की धनराशि वितरित की है।
“मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना…
– 6 से 12 वीं तक के मेधावी बच्चों को 600 से लेकर 1200 रूपये तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है।
“अन्य छात्रवृत्ति योजनाएं…
– श्रीदेव सुमन राज्य योग्यता छात्रवृत्ति योजना: 3289 मेधावी बच्चे लाभान्वित हुए हैं।
– डॉ शिवानंद नौटियाल स्मृति छात्रवृत्ति योजना: 527 बच्चों को छात्रवृत्ति मिली हैं।
– राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कोर छात्रवृत्ति योजना: संचालित की जा रही है।
– प्रदेश से बाहर के सैनिक स्कूल में पढ़ रहे मेधावी छात्रों को भी धामी सरकार छात्रवृत्ति का लाभ प्रदान कर रही है।

