Breaking
7 Jun 2026, Sun

नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने धर दबोचा

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता)थाना सिडकुल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में नाबालिक का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

दिनांक 20/2/2026 को वादी निवासी मितौली उत्तर प्रदेश की लिखित तहरीर पर वादी की नाबालिक पुत्री को अज्ञात आरोपी द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और दिनांक 27/2/2026 को मुकदमा उपरोक्त के प्रकाश में आए आरोपी सतीश पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम गंगापुर तहसील मिश्रीक थाना सदना जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश को पकड़ लिया। पुलिस ने अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है।

“आरोपी का नाम और पता…

सतीश पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम गंगापुर तहसील मिश्रीक थाना सतना जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश।

“पुलिस टीम मे शामिल…

1. अ0 उप नि0 संजय चौहान

2. म0हेड कांस्टेबल उमा सरोहा

3. हेड कांस्टेबल संजय।

थाना सिडकुल पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं, और लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि हरिद्वार पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का माहौल बना रहेगा।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *