Breaking
21 Apr 2026, Tue

कोतवाली रूडकी पुलिस व ANTF की साझा कार्यवाही 02 नशा तस्कर दबोचे, 38.75 ग्राम अवैध स्मैक बरामद

रूड़की:(ज़ीशान मलिक)एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने हेतु नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित क्रम में कोतवाली रुड़की व ANTF की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली हैँ।

अवैध मादक पदार्थ, नशाखोरी की रोकथाम हेतु क्षेत्र लगातार ऐक्टिव रहते हुए कोतवाली रुड़की व ANTF की संयुक्त टीम द्वारा दिनाँक 25.05.2025 को पीरबाबा कालोनी से आगे नहर पटरी से दो अभियुक्तों लोकेश सिंह यादव और मोहित पाठक को धर दबोच कर अभि0 लोकेश से 19.70 ग्राम अवैध स्मैक और दूसरे अभियुक्त मोहित पाठक से 19.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया।

अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली रूडकी पर मु0अ0सं0 194/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया।

बरामदगी कुल 38.75 ग्राम अवैध स्मैक

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

लोकेश सिंह यादव पुत्र राजेन्द्र यादव निवासी मोहनपुरा मौहम्मदपुर कोतवाली सिविल लाईन रूडकी जिला हरिद्वार तथा मोहित पाठक पुत्र गंगाधर पाठक निवासी सोनाली पुरम निकट प्रेमकुँज द्वार कोतवाली रूडकी जनपद हरिद्वार

विवरण पुलिस टीम कोतवाली रुड़की  

1 मणिभूषण श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक को0 रुड़की

2 एसएसआई विनोद थपलियाल

3 उ0नि0 सूरत शर्मा को0 रूडकी

4 कानि0 51 अमित रावत

5 कानि0 389 नीरज नेगी

6 हेकानि0 293 संदीप

ANTF टीम मायापुर हरिद्वार

उप नि रंजीत तोमर

हेड का मुकेश

हेड का राजवर्धन

हेड का सुनील

का. सतेंद्र कुमार

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *