Breaking
22 Apr 2026, Wed

प्रताप सिंह पंवार का भव्य सम्मान समारोह आयोजित, कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु बनने का दिया आश्वासन

प्रताप सिंह पंवार का भव्य सम्मान समारोह आयोजित, कर्मचारियों और सरकार के बीच सेतु बनने का दिया आश्वासन

मनन ढींगरा | हरिद्वार

उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी-शिक्षक संगठन, जिला इकाई हरिद्वार द्वारा उपाध्यक्ष, राज्य औषधीय पादप बोर्ड प्रताप सिंह पंवार का भव्य अभिनंदन समारोह ऋषिकुल आयुर्वेद कॉलेज के महामना मदन मोहन मालवीय सभागार में आयोजित किया गया।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए पंवार ने कहा कि वे स्वयं भी कर्मचारी वर्ग से जुड़े रहे हैं और कर्मचारियों की भावनाओं को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सभी कर्मचारियों का सम्मान है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि कर्मचारियों को अब संघर्ष की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, वे सरकार और कर्मचारियों के बीच सेतु की भूमिका निभाएंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि लंबित मांगों को पूरा करने में वे स्वयं और पंवार पूरी तत्परता से सहयोग करेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह महत्वपूर्ण क्षण है जब सरकार में प्रतिनिधि और कर्मचारी एक मंच पर खुले मन से संवाद कर रहे हैं।

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार त्रिपाठी ने प्रदेश की प्राकृतिक संपदा की रक्षा और संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया और आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने स्वागत वक्तव्य और आभार व्यक्त करते हुए एक मांग पत्र भी प्रेषित किया। संचालन का उत्तरदायित्व महामंत्री चौधरी अनिल कुमार ने निभाया।

इस अवसर पर सोहन सिंह रावत, अशोक राज उनियाल, पूर्णानंद नौटियाल, मुकेश बहुगुणा, विजय सती, राकेश रावत, एसपी चमोली, ब्रिजेश कुमार, विपिन कुमार, विवेक सैनी, खीमानंद भट्ट, बसुदेव मालासी, ताजबर नेगी, इमरान अंसारी, सईद अहमद, कुलदीप बिष्ट, संजीव चौधरी, ऋषि अस्थान, नितिन कुमार, विकास जवाड़ी, जगदीश जोशी सहित विभिन्न घटक संगठनों के प्रांतीय, मंडलीय एवं जनपदीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *