Breaking
22 Apr 2026, Wed

श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

श्री बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मनन ढींगरा

श्री बदरीनाथ धाम, 25 मई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौसम की प्रतिकूलता—ठंड और हल्की बारिश—के बीच यात्रा प्रबंधन की समीक्षा की।

बीकेटीसी कार्यालय सभागार में द्विवेदी ने मंदिर समिति, पुलिस प्रशासन और आईटीबीपी के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को भगवान बदरीविशाल के दर्शन में कोई कठिनाई न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जानकारी दी गई कि अब तक साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर चुके हैं।

अध्यक्ष द्विवेदी ने श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बदरीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

बीते रात्रि क्षेत्र भ्रमण के बाद बदरीनाथ धाम पहुंचे द्विवेदी ने आज प्रात: भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। माता लक्ष्मी मंदिर में दर्शन के दौरान डिमरी पुजारीगणों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके बाद वे यात्रा की सफलता और कुशलता हेतु आयोजित हवन में शामिल हुए।

इस मौके पर बीकेटीसी प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, आईटीबीपी कमांडेंट राजेश पांडेय, श्रेयांस द्विवेदी, नगर पंचायत ईओ सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, पीआरओ अजय, पीएस प्रमोद नौटियाल और बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *