Breaking
18 Sep 2026, Fri

राजस्व कार्य ठप होने की आशंका, 3 दिन लेखपाल-कानूनगो रहेंगे कार्य बहिष्कार पर

राजस्व कार्य ठप होने की आशंका, 3 दिन लेखपाल-कानूनगो रहेंगे कार्य बहिष्कार पर

देहरादून, 25 मई 2025

राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली और अंश निर्धारण प्रक्रिया में व्याप्त समस्याओं को लेकर उत्तराखण्ड लेखपाल संघ ने विरोध तेज कर दिया है। इसी क्रम में दिनांक 27, 28 और 29 मई 2025 को पूरे प्रदेश के सभी लेखपाल एवं कानूनगो पूर्ण कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

लेखपाल संघ का कहना है कि बिना पर्याप्त संसाधनों के अंश निर्धारण जैसे जटिल कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना असंभव है। पुराने रिकॉर्ड की खराब स्थिति, तकनीकी संसाधनों की कमी और अधिकारियों के दबाव के चलते कार्य करना मुश्किल हो गया है।

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने मांगें नहीं मानीं तो 29 मई के बाद प्रदेशव्यापी आंदोलन और तेज किया जाएगा।

संघ ने मांग की है कि:

•प्रत्येक राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र में एक-एक डेटा एंट्री ऑपरेटर / तकनीकी सहायक की तैनाती की जाए।

•लेखपालों को लैपटॉप, प्रिंटर, वाई-फाई आदि आवश्यक तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

•अंश निर्धारण व फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य हेतु पर्याप्त व समुचित समय सीमा निर्धारित की जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *