Breaking
27 Aug 2026, Thu

इतिहास विभागीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

इतिहास विभागीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

 

दिनांक 8 मार्च 2025 राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता के इतिहास विभागीय परिषद के तत्वाधान में आयोजित विविध प्रतियोगिताओं में विजित प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.विनोद प्रकाश अग्रवाल द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया । सत्र 2024-25 में इतिहास विभागीय परिषद के अंतर्गत वादविवाद,निबंध लेखन,भाषण,प्रश्नोतरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई ।
वादविवाद प्रतियोगिता का विषय था “ अंग्रेजों का भारत पर प्रभाव “
वादविवाद प्रतियोगिता में पक्ष की टीम ने अपने मजबूत तर्कों के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त किया जिसमे वासुतोष सिंह ,सूरज रतूड़ी,पवन तथा कृष्णकान्त ने प्रतिभाग किया । पक्ष के सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार वसुतोष सिंह को मिला ।विपक्ष के सर्वश्रेष्ठ वक्ता का पुरस्कार ज़ैद मलिक को मिला ।
भाषण प्रतियोगिता का विषय था “
भारत के स्वतंत्रता संघर्ष मे प्रेस की भूमिका “
भाषण प्रतियोगिता में सूरज रतूड़ी प्रथम,वासुतोष द्वितीय तथा ज़ैद मलिक तृतीय स्थान पर रहा
इतिहास प्रश्नोत्तरी
प्रतियोगिता में समूह” अ “के वासुतोष सिंह,प्रीति,सूरज रतूड़ी तथा कृष्ण कांत प्रथम स्थान पर रहे ।

महाविद्यालय प्राचार्य ने इतिहास विभाग प्रभारी डॉ.अनीता चौहान को बधाई देते हुए कहा की इस प्रकार कि प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं तथा उन्हें भविष्य के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराती है ,इसलिये अधिक से अधिक संख्या में छात्र-छात्राओं को विभागीय प्रतियोगिताओं मे प्रतिभाग करना चाहिए ।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *