Breaking
2 Nov 2026, Mon

होटल में मामूली विवाद में पीट-पीटकर हत्या, भगवानपुर पुलिस ने 5 को दबोचा

भगवानपुर:(जीशान मलिक)कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने 48 घंटे में सनसनीखेज हत्या का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गृह मंत्रालय के NETGRID सॉफ्टवेयर की मदद से अज्ञात शव की पहचान कलीम पुत्र मुरादु निवासी बचीटी, देवबंद सहारनपुर के रूप में हुई।

बीती 17 मई को बहबलपुर-लव्वा मार्ग पर नदी किनारे एक अज्ञात पुरुष का शव मिला था। शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। SSP के निर्देश पर शव की फोटो NETGRID पोर्टल पर डाली गई।जिससे यूपी के 10 मिलते-जुलते चेहरों की जानकारी मिली। पुलिस टीमों ने सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद भेजी। मृतक की पहचान उसके चाचा दिलशाद ने की।

जांच में सामने आया कि मृतक कलीम और उसका भाई कामिल सलेमपुर में किराए पर रहते थे। 16 मई की रात दोनों धरोहर होटल भगवानपुर में खाना खाने गए। होटल संचालक और उसके साथियों से झगड़ा हो गया। कामिल भाग गया, लेकिन कलीम को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपियों ने शव को हर्ष की क्रेटा कार UK07 HC 8272 की डिग्गी में डालकर लव्वा गांव नदी किनारे फेंक दिया।

पुलिस ने 120 CCTV चेक किए। 19 मई को हसनपुर मदनपुर पुल से सौरभ चौहान (बीटेक), अंकित कुमार (ग्रेजुएट), हर्ष (पॉलिटेक्निक), अनमोल सैनी (BA), विशाल सैनी (B Pharma) को गिरफ्तार किया। 2 आरोपी अर्पित और ऋषि फरार हैं। घटना में प्रयुक्त डंडे, मृतक का मोबाइल और क्रेटा कार बरामद हुई। सभी आरोपियों ने जुर्म कबूला।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *