Breaking
13 Sep 2026, Sun

मोबाइल लोकेशन बनी काल:नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सादिक दिल्ली से गिरफ्तार

पिरान कलियर:(जीशान मलिक)कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी सादिक को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी 14 मई को वारदात के बाद फरार हो गया था और महाराष्ट्र भाग गया था।

वादी इस्तखार पुत्र जरीफ निवासी कोटा मुरादनगर ने 14 मई को तहरीर दी थी कि आरोपी सादिक पुत्र फरमान ने उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा संख्या 100/2026 धारा 137(2), 65(1) BNS व 3क/4(2) पोक्सो अधिनियम में केस दर्ज किया।

SSP के निर्देश पर ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत टीम गठित की गई। आरोपी का मोबाइल ट्रेस करने पर लोकेशन महाराष्ट्र मिली। पुलिस पीछा करते हुए दिल्ली पहुंची और 20 मई को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से सादिक पुत्र फरमान, उम्र 19 वर्ष, निवासी कोटामुरादनगर को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के दिन गांव से भागकर हरिद्वार से ट्रेन पकड़कर महाराष्ट्र चला गया था। आज पुणे से दिल्ली आया था और भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया।

“पुलिस टीम में शामिल”

गिरफ्तारी में म0उ0नि0 विशाखा असवाल, हे0कानि0 सोनू कुमार और हे0कानि0 अमित कुमार शामिल रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *