हरिद्वार में सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत परिवहन आरक्षियों को दी गई प्रशिक्षण, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का निरीक्षण
हरिद्वार, 12 जून 2025: भगवा सनातन टाइम्स
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा) द्वारा आज एटीसी (एडवांस ट्रेनिंग सेंटर) में परिवहन आरक्षियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र के दौरान रोड साइन की विस्तृत जानकारी साझा की गई, ताकि सड़क पर यातायात नियमों का बेहतर पालन सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर अधिकारी द्वारा हरिद्वार में निर्माणाधीन चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति का जायज़ा लिया गया और संबंधित संस्था को निर्देशित किया गया कि कार्य को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्वक पूर्ण किया जाए।
साथ ही इस प्रोजेक्ट के संबंध में अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम को आगामी बैठक हेतु क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) देहरादून में उपस्थित होने के निर्देश भी दिए गए। यह ट्रैफिक पार्क बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

