Breaking
16 Sep 2026, Wed

गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

गन्ने के खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

लखीमपुर खीरी,सरोज राज,भगवा सनातन टाइम्स 

थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के अंतर्गत महंगापुर गांव के पास एक गन्ने के खेत में गुरुवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की यह घटना 12 जून 2025 की शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान अजय कुमार निषाद (53 वर्ष), पुत्र छाकौड़ी लाल, निवासी ग्राम मरोचा, कोतवाली पलिया के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार अजय कुमार अपनी रिश्तेदारी में गए थे और शाम को बाइक से घर लौटने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। शुक्रवार सुबह महंगापुर क्षेत्र में कुछ ग्रामीणों ने सड़क से कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में एक शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की बाइक सड़क किनारे लॉक अवस्था में बरामद हुई है, जो संदेह को और गहरा कर रही है।

परिजनों ने अजय कुमार की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से गहन जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।

घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *