रूड़की:(जीशान मलिक) गोकशी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को रुड़की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से पहले की गई कार्रवाई में 100 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया गया था। जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जोरासी स्थित मटर फैक्ट्री के पीछे कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर कोतवाली रुड़की पुलिस ने मौके पर छापेमारी की। पुलिस के पहुंचते ही नौमान उर्फ काला पुत्र शाहनवाज तथा अब्दुल पुत्र महबूब, निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर, मौके से फरार हो गए। तलाशी के दौरान घटनास्थल से करीब 100 किलोग्राम प्रतिबंधित गोमांस बरामद किया गया।
इस संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 319/2026, उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धारा 3, 5 एवं 11 के तहत मामला दर्ज किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के निर्देश पर उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने फरार आरोपी नौमान उर्फ काला पुत्र शाहनवाज, निवासी ग्राम जोरासी जबरदस्तपुर, को लक्सर रोड स्थित लंढौरा चौक से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, उसके फरार साथी अब्दुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध गोवंश संरक्षण अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल
उपनिरीक्षक चंद्र मोहन सिंह, हेड कांस्टेबल प्रदीप भंडारी तथा कांस्टेबल अनुप लिंगवाल शामिल रहे।

