Breaking
31 Jul 2026, Fri

भगवानपुर में बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर करोड़ों की सौगात, CM धामी ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ 

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को चुड़ियाला, भगवानपुर में विशाल कलश बंधन महारैली का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत रविदास जी के मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा की शुरुआत की और कलश को सिर पर रखकर सीएमडी इंटर कॉलेज स्थित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे।

समरसता का संदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में कलश मंगल और समृद्धि का प्रतीक है। यह अभियान संत रविदास जी के समरसता, समानता और मानवता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने का महाअभियान है।

उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक विषमता के दौर में यह शिक्षा दी कि व्यक्ति जन्म से नहीं बल्कि कर्म और सेवा से महान बनता है। “जब तक समाज से भेदभाव खत्म नहीं होगा, तब तक सशक्त और समरस राष्ट्र का निर्माण संभव नहीं है,” सीएम ने कहा।डबल इंजन सरकार की योजनाएं सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर काम कर रही है। उज्ज्वला, स्वच्छ भारत, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत और पीएम आवास जैसी योजनाओं से गरीब, दलित और वंचित वर्ग तक मूलभूत सुविधाएं पहुंच रही हैं। ये योजनाएं संत रविदास जी के समरस समाज के सपने को साकार करने की दिशा में अहम कदम हैं।

भगवानपुर को मिली करोड़ों की परियोजनाएं मुख्यमंत्री ने भगवानपुर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्योरा भी दिया:बहादुरपुर-सोनाली क्षेत्र में लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से बाढ़ सुरक्षा कार्य झील सौंदर्यीकरण: करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से झील का सौंदर्यीकरण 49 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक विद्यालय का निर्माण।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना।8 करोड़ रुपये की लागत से नवीन तहसील भवन का निर्माण।इसके अलावा क्षेत्र में सड़कों, संपर्क मार्गों, सीसी रोड और हाईमास्ट लाइट जैसी परियोजनाएं भी पूरी की गई हैं।

कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। संत रविदास जी की जन्मस्थली काशी के गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी को कलश यात्राओं के माध्यम से देशभर में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में समरसता संकल्प यात्रा शुरू की जा रही है।स्वामी निर्मलदास ने सीएम धामी के विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि मनुष्य को ईश्वर के बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *