हरिद्वार:(चीफ एडिटर)उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार बुधवार को जिले में प्रो बोनो अधिकार मित्रों को परिचय पत्र वितरित किए गए।
ब्लॉक बहादराबाद के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सिमरनजीत कौर ने प्रो बोनो अधिकार मित्रों को उनके परिचय पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा जरूरतमंदों को निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में डीपीआरओ अतुल कुमार और एडीओ बिजेंद्र सैनी भी मौजूद रहे।
इसी क्रम में ब्लॉक रुड़की के सभागार में भी परिचय पत्र वितरित किए गए। यहां रमन कुमार सैनी (डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल) और अरविन्द कुमार श्रीवास्तव (जिला विधिक सेवा प्राधिकरण) ने प्रो बोनो अधिकार मित्रों को परिचय पत्र सौंपे तथा विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों व पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने संबंधी जानकारी दी।
रुड़की ब्लॉक कार्यक्रम में ए.बी.डी.ओ मनोज कांबोज, एडीओ पंचायत जयवीर चौहान, लॉ इंटर्न्स सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

