Breaking
7 Jun 2026, Sun

कलियर पुलिस अलर्ट मोड पर,मुख्य बाज़ार में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाया अभियान

पिरान कलियर:(रागिब नसीम)आज शाम दरगाह क्षेत्र के मुख्य बाज़ार में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।इस दौरान गेट, बुलंद दरवाजा एवं पहाड़ी गेट पर फैले अतिक्रमण व पन्नी-तिरपाल की दुकानों को हटवाया गया। साथ ही दरगाह के रैन बसेरे में बाहर से आए जायरीनों की आईडी चैकिंग की गई।

इसी क्रम में होटल, गेस्ट हाउस व सराय में ठहरे यात्रियों का सत्यापन भी किया गया। होटल/गेस्ट हाउस संचालकों को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना आईडी प्रूफ के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दी जाए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *