Breaking
5 Aug 2026, Wed

Haridwar पुलिस-खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई : अवैध गैस सिलेंडर रिफलिंग का भंडाफोड़

Haridwar पुलिस-खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई : अवैध गैस सिलेंडर रिफलिंग का भंडाफोड़

हरिद्वार, 27 अगस्त 2025

कोतवाली रानीपुर पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस सिलेंडर रिफलिंग के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन में 03 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि फैक्ट्री मालिक और परिचालन कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सूचना क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रवि सनवाल को मिली थी कि गैस प्लांट क्षेत्र स्थित E-19 फैक्ट्री में बड़े LPG कैप्सूलों से घरेलू और व्यावसायिक सिलेंडरों में अवैध रिफलिंग की जा रही है। सूचना पर पुलिस और खाद्य विभाग ने संयुक्त छापेमारी की।

छापेमारी में जब्त सामान

  • 61 गैस सिलेंडर (घरेलू और व्यावसायिक)
  • एक वाहन पिकअप (छोटा हाथी)
  • अवैध रिफलिंग के उपकरण

गिरफ्तार आरोपी

  1. सुरजीत पुत्र रुपाल, निवासी भट्टुवाला, ऋषिकेश
  2. अंकित पुत्र नरेश चंद, निवासी बुडाना मोड़, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.)
  3. दीपक शुक्ला पुत्र छोटे लाल शुक्ला, निवासी अतरेला, जिला रीवा (म.प्र.)

शामिल वाहन और कंपनियां

  • वाहन संख्या RJ09GE6032 (लुमिनस ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स, दिल्ली)
  • वाहन संख्या NL01AA0044 (प्रकाश एलपीजी कैरियर, दिल्ली)

 

दर्ज मुकदमा
पकड़े गए आरोपियों और शामिल कंपनियों के खिलाफ मु.अ.सं. 344/25 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

ऑपरेशन में शामिल टीमें

खाद्य विभाग

  • रवि सनवाल (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी, बहादराबाद)
  • मुकुल शर्मा (पूर्ति निरीक्षक, बहादराबाद)
  • तेज बल सिंह (जिला पूर्ति अधिकारी, हरिद्वार)

पुलिस टीम

  • कमल मोहन भंडारी (प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली रानीपुर)
  • उपनिरीक्षक मोहन सिंह रावत
  • कॉन्स्टेबल राजेंद्र रौतेला
  • कॉन्स्टेबल जोत सिंह

यह कार्रवाई हरिद्वार में बढ़ते अवैध गैस सिलेंडर कारोबार पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसी कार्रवाइयां लगातार जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *