हरिद्वार:(चीफ एडिटर) हरिद्वार ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को ताइक्वांडो बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का आयोजन किया गया। परीक्षा में हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 100 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने तकनीकी दक्षता, अनुशासन और ताइक्वांडो कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करने से पहले खिलाड़ियों को विभिन्न स्तरों से गुजरना पड़ता है। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता, कौशल और प्रगति का आकलन करने का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।परीक्षा में मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी के 25 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और सभी 25 खिलाड़ी सफल रहे।खिलाड़ियों ने विभिन्न श्रेणियों में बेल्ट हासिल कर विद्यालय और अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया।
ओम धीमान ने कम उम्र में ग्रीन बेल्ट प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। वहीं आर्विका, आयू, कुंज, श्रेया, ताहा, नेहा वर्मा, प्रियांशी, प्राची, अक्षिता और सरयांस कुमार ने येलो बेल्ट प्राप्त की।सौर्या सिंह, अग्रिमा, तान्या, टाइगर सक्सेना, ऋषभ बिष्ट, आहाना रिजवान, ओम धीमान और जिक्रा सिद्दीकी ने ग्रीन बेल्ट हासिल की। टाइगर सक्सेना और तनिष्क ने ग्रीन-वन बेल्ट, देव माल्या ने ब्लू बेल्ट तथा शिवांशु बिष्ट ने ब्लू-वन बेल्ट प्राप्त की। इसके अलावा ओम और भूमि ने रेड-वन बेल्ट हासिल कर अपनी प्रगति का प्रदर्शन किया।
परीक्षा में मुख्य परीक्षक के रूप में आदित्य कश्यप मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस अवसर पर मॉडर्न चिल्ड्रन एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा सैनी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रधानाचार्या सीमा सैनी ने कहा कि सफलता का मुख्य रास्ता अनुशासन है। यदि विद्यार्थी अनुशासन, नियमित अभ्यास और मेहनत को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो वे किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार ने खुशी जताई। सभी ने सफल खिलाड़ियों को भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

