Breaking
27 Aug 2026, Thu

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर की विशेष पहल

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर नगर पालिका शिवालिक नगर की ओर से नगर के प्रमुख चौराहों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं को भव्य एवं आकर्षक साज-सज्जा से सजाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सजावट से सुशोभित प्रमुख चौराहों एवं स्थलों का अनावरण किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा शिवालिक नगर मंडल एवं केशव नगर मंडल द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में भी नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने सहभागिता की। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों के बीच देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को स्मरण करने का पावन दिन है। नगर के प्रमुख चौराहों एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं को सजाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट करने के साथ ही नागरिकों में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना को और मजबूत करने का प्रयास किया गया है।उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित नगर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्य कर रही है स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर की गई यह साज-सज्जा नगरवासियों में उत्साह के साथ देशभक्ति की भावना को भी बढ़ावा देगी।नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी से राष्ट्रहित में एकजुट होकर देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर एसपी सिटी अभय सिंह, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, डॉ. राजकुमार यादव, रमेश पाठक, दीपक नौटियाल, दिनेश वर्मा, गौरव पुंडीर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, शशिभूषण पांडेय, अंशुल शर्मा, देव विख्यात भाटी, शशांक चौहान, वीरेंद्र भोरी, अजय मलिक, रविंद्र उनियाल, अशोक उपाध्याय, संदीप चौधरी, विजय चौधरी, रविकांत गुप्ता, आदित्य मलिक, प्रणय चौरसिया, रवि वर्मा, कार्तिक प्रजापति, राजकुमार भट्ट, जितेंद्र राय, संचित डागर, अभिषेक कृष्ण, नीरज प्रेमी, राजेश बालियान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *