रूड़की:(जीशान मलिक) भाजपा जिला रुड़की की ओर से शुक्रवार को जिला कार्यालय में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लाखों निर्दोष नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विस्थापन, बिछड़ने और विभाजन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के संघर्ष एवं त्याग को स्मरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रहे। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सागर गोयल ने किया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की ऐसी त्रासदी थी, जिसने लाखों परिवारों को अपने घर, जमीन और मातृभूमि से विस्थापित कर दिया। असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और बेहद कठिन परिस्थितियों में नए सिरे से जीवन की शुरुआत की।मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि विभाजन की पीड़ा को याद करना किसी समुदाय के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास की सच्चाइयों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि विभाजन की विभीषिका राष्ट्र की एकता और अखंडता के महत्व का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और विभाजन के दौरान लोगों द्वारा झेली गई पीड़ा से अवगत कराना आवश्यक है, ताकि युवा राष्ट्र की एकता, भाईचारे और सामाजिक समरसता के महत्व को समझ सकें।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राव लुबना, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, राज्य मंत्री आदेश सैनी, शोभाराम प्रजापति, देशराज कर्णवाल, अनीस गौड़, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, राजपाल सिंह, रानी देवयानी सिंह, मास्टर सत्यपाल, संजीव तोमर, सौरभ गुप्ता, सोनू धीमान, भीम सिंह, सतीश सैनी, तेज सिंह, नवनीत सिंह, सचिन झबरेड़ी, प्रतिभा चौहान, नितिन गोयल, पंकज नंदा, आकाश गौतम, सुशील रावत, अंकित गौतम, कदम सिंह, विभोर सेठी, आदित्य रोड, एडवोकेट बृजेश त्यागी, गौरव कौशिक, धीर सिंह, प्रमोद चौधरी, नीलकमल शर्मा, बृजमोहन सैनी, अनिल चौधरी, सुमित अग्रवाल, संदीप पुरी, मनोज मुण्डलाना, नरेश शर्मा, सुरेश सैनी, महेंद्र काला, सराजेश सैनी और रोमा सैनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

