
देहरादून:(जीशान मलिक) जिला कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों के व्यक्तित्व विकास के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून ने अनोखी पहल की है।प्राधिकरण द्वारा Cloud-9 यूनिसैक्स सैलून के सहयोग से जेल में बंद 44 महिला बंदियों के लिए ब्यूटी एवं ग्रूमिंग स्किल्स प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। सैलून की मिली थावानी की अगुवाई में महिलाओं का हेयरकट, क्लीनअप, थ्रेडिंग और वैक्सिंग किया गया।


यह कार्यक्रम जिला जज हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में आयोजित हुआ। मौके पर सचिव सीमा डुंगराकोटी ने कहा कि “जेल में सुधार केवल कानूनी मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि बंदियों में सकारात्मक बदलाव लाना और उन्हें सम्मान के साथ समाज में वापस लाना भी हमारा उद्देश्य है।”उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिला बंदियों में आत्मसम्मान और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें जीवन की नई शुरुआत के लिए प्रेरित करते हैं। प्राधिकरण ने सहयोग के लिए Cloud-9 टीम का आभार जताया।


