Breaking
29 Jul 2026, Wed

हरिद्वार: भाजयुमो ने कसी कमर, जमालपुर कलां मंडल में नई कार्यकारिणी का गठन

हरिद्वार:(जीशान मलिक)भारतीय जनता युवा मोर्चा जमालपुर कलां मंडल की परिचय बैठक सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया।

इस आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मास्टर, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिनव चौहान, जिला महामंत्री नवजोत वालिया, सूर्यकांत सैनी, मंडल अध्यक्ष पंकज यादव, जिला उपाध्यक्ष सचिन चौहान, जिला मंत्री शशांक चौहान, जिला मीडिया प्रभारी चेतन यादव, रजनीश चौधरी, चण्डीकरण एवं रेनू चौधरी समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद मंडल व बूथ स्तर के सभी कार्यकर्ताओं ने अपना परिचय दिया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मंडल कार्यकारिणी में महामंत्री विकास पंवार एवं आदर्श कश्यप, उपाध्यक्ष मोहित कुमारी, मंत्री अमन कश्यप एवं नवीन कुमार, कोषाध्यक्ष अजय नामदेव तथा मीडिया प्रभारी नितिन सैनी को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया गया।

बैठक में संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा हुई। भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *