Breaking
28 May 2026, Thu

दिखाई दिया ज़िलहिज्जा का चांद, 28 मई को मनाई जाएगी बकरा ईद

नई दिल्ली:(जीशान मलिक)आज शाम ज़िलहिज्जा माह का चांद नजर आ गया है। चांद दिखने के साथ ही इस्लामी कैलेंडर का आखिरी महीना शुरू हो गया है। चांद कमेटी के ऐलान के मुताबिक ईद-उल-अज़हा यानी बकरीद 28 मई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी।

“10 ज़िलहिज्जा को ईद-उल-अज़हा”

इस्लामी मान्यता के अनुसार ज़िलहिज्जा की 10 तारीख को ईद-उल-अज़हा का त्योहार मनाया जाता है। चांद दिखने के बाद अब 19 मई को ज़िलहिज्जा की पहली तारीख होगी और 28 मई को 10 ज़िलहिज्जा पड़ेगी।

ज़िलहिज्जा के चांद के साथ ही हज का सफर भी शुरू हो गया है। 9 ज़िलहिज्जा यानी 27 मई को हाजी अराफात के मैदान में इकट्ठा होंगे, जिसे हज का सबसे अहम दिन माना जाता है।

चांद के ऐलान के साथ ही बाजारों में बकरीद की तैयारियां तेज हो गई हैं। कुर्बानी के जानवरों की खरीद-फरोख्त शुरू हो गई है। मस्जिदों और मदरसों में भी ईद की नमाज की तैयारियां की जा रही हैं।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *