Breaking
13 Sep 2026, Sun

हरिद्वार नगर निगम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर निगम हरिद्वार परिसर में मंगलवार को वेल्मेड हॉस्पिटल, देहरादून के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर निगम के 100 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया।

शिविर का उद्देश्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करना और बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में हृदय रोग, हड्डी रोग एवं नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम मौजूद रही। प्रतिभागियों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांचें निःशुल्क की गईं। जरूरतमंद कर्मचारियों को चिकित्सकीय परामर्श और उपचार संबंधी सुझाव भी दिए गए।मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी शहर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनका स्वस्थ रहना आवश्यक है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान में सहायक होते हैं।नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि निगम अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्ध है। नियमित जांच से बीमारियों का शुरुआती स्तर पर पता चलता है। उन्होंने वेल्मेड हॉस्पिटल की टीम का आभार जताया।

शिविर में उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, सेनिटेशन सेल प्रभारी संजय शर्मा सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। चिकित्सकीय टीम में डॉ. रोहित कुमार, डॉ. सचिन कुमार, डॉ. आयुषी, राहुल डोरा, अनीस जायरा, स्नेहा भट्ट, सतविंदर, परमिंदर ने सेवाएं दीं।कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन, वेल्मेड हॉस्पिटल और शिविर के संयोजक सागर कोहली का आभार व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *