Breaking
14 Sep 2026, Mon

एस.एम.जे.एन. पी.जी. कॉलेज में स्नातक प्रवेश शुरू, युवाओं की पहली पसंद बना कॉलेज  

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एस. एम. जे. एन. पी. जी. कॉलेज, हरिद्वार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.कॉम, बी.ए. एवं बी.एससी. प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से विधिवत प्रारंभ हो गई है। प्रवेश शुरू होते ही कॉलेज परिसर में प्रवेशार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने पहुंच रहे हैं।

प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने बताया बी.कॉम: सामान्य 76% – प्रवेश 08 जुलाई 2026, ओबीसी 65% – प्रवेश 09 जुलाई 2026, एससी 60% – प्रवेश 09 जुलाई 2026 बी.ए.: सामान्य 63.6% – प्रवेश 08 जुलाई 2026, ओबीसी 51% – प्रवेश 09 जुलाई 2026, एससी 43.6% – प्रवेश 09 जुलाई 2026

प्रवेश प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए NSS इकाई और यूथ रेड क्रॉस के स्वयंसेवकों द्वारा हेल्प डेस्क संचालित की जा रही है। स्वयंसेवक ऑनलाइन पंजीकरण, दस्तावेज सत्यापन और फॉर्म भरने में मदद कर रहे हैं।प्राचार्य प्रो. बत्रा ने कहा कि कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक सुविधाओं के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रवेश समन्वयक डॉ. संजय माहेश्वरी ने बताया कि इस सत्र में बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश लेंगे।संपर्क करे कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द्र पाण्डेय

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *