Breaking
31 Jul 2026, Fri

हरिद्वार: कांवड़ मेला 2026 के दूसरे दिन उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, 14.55 लाख भक्तों ने भरा गंगाजल

हरिद्वार:(जीशान मलिक) कांवड़ मेला-2026 रफ्तार पकड़ चुका है। मेला कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मेले के दूसरे दिन ही हरिद्वार में शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 14 लाख 55 हजार कांवड़िये पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। यात्रा शुरू होने से अब तक कुल 25 लाख 10 हजार शिवभक्त हरकी पैड़ी से जल भरकर विभिन्न राज्यों को जा चुके हैं।

श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ने के चलते जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यवस्थाएं और कड़ी कर दी हैं। प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और सफाई पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाए रखना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों के कर्मचारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात हैं।

जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही इस्तेमाल करें। पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि कांवड़ यात्रा बिना किसी अवरोध के संपन्न हो सके।हरिद्वार में हर तरफ “बम बम भोले” के जयकारे गूंज रहे हैं और कांवड़ियों का जत्था लगातार बढ़ता जा रहा है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *