Breaking
7 Oct 2026, Wed

सेवा संकल्प अभियान-2026 में युवाओं से राष्ट्र निर्माण में भागीदारी का आह्वान, राजकीय पॉलिटेक्निक सिडकुल में हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सिडकुल में सेवा संकल्प अभियान-2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने जनभागीदारी, सेवा एवं नवाचार विषय पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव शर्मा ने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं में प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार की क्षमता है, जिसे सकारात्मक दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करते हुए प्रत्येक युवा को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से जनकल्याण और विकसित भारत @2047 के संकल्प से प्रेरणा लेते हुए हम सभी को विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। केवल सरकार के प्रयासों से नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से विकास की गति को और मजबूत किया जा सकता है।शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी, सेवा भावना, कौशल और नवाचार की सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने कार्यक्रम में आयोजित चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं के विचार और उनकी रचनात्मकता ही भविष्य के भारत की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।इस अवसर पर प्रधानाचार्य किरण, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा देव विख्यात भाटी, संस्थान के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *