Breaking
6 Oct 2026, Tue

देहरादून में पंचायत उपचुनाव का बिगुल, रिक्त सीटों पर लगी आचार संहिता, चुनाव तक रहेंगी पाबंदियां

देहरादून:(जीशान मलिक) जनपद देहरादून में त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड की अधिसूचना के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ. आशीष चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।जारी आदेश के अनुसार, जिन ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है, उन संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू रहेगी। यह आचार संहिता मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

आदेश में कहा गया है कि उपचुनाव वाले क्षेत्रों में आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाएगा। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से आदेश की प्रति सभी संबंधित अधिकारियों और विभागों को आवश्यक कार्रवाई और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए भेज दी गई है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *