उत्तरप्रदेश:(जीशान मलिक)मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, “घबराइए मत, समस्या का समाधान कराया जाएगा”।
इस दौरान उन्होंने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देश दिया कि हर समस्या का निस्तारण समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिप्रद होना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि किसी भी समस्या के समाधान में लाल फिताशाही न हो और पीड़ित को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े।
“जनता दर्शन कार्यक्रम में उठाई गई प्रमुख समस्याएं…
-भूमि आवंटन और पट्टा वितरण की समस्याएं।पेंशन और अन्य सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों की समस्याएं।शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग।सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

