Breaking
17 Sep 2026, Thu

उत्तराखंड की नंबर-1 कोतवाली ज्वालापुर की गूंज

हरिद्वार:(जीशान मलिक)ज्वालापुर कोतवाली को उत्तराखंड का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के लिए एसएसपी कैंप ऑफिस में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा और उनकी टीम को सम्मानित किया गया।

“क्या है खास…?

अपराध नियंत्रण और जनसेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है।ज्वालापुर कोतवाली की टीम को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।एसएसपी ने टीम को बधाई देते हुए आगे भी इसी तरह काम करने की अपील की।इस उपलब्धि पर जिले और प्रदेश के पुलिस अधिकारियों ने ज्वालापुर कोतवाली की टीम को बधाई दी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि ज्वालापुर कोतवाली की अनुशासित कार्यशैली, अपराध नियंत्रण और जनसेवा में निरंतर सुधार के चलते यह सम्मान मिला है।ज्वालापुर कोतवाली की टीम ने इस उपलब्धि के लिए कड़ी मेहनत की है और यह सम्मान उनके समर्पण का परिणाम है।

“ज्वालापुर कोतवाली की उपलब्धियां…

अपराध दर में कमी जनसेवा में सुधार, अनुशासित कार्यशैली, अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई।यह उपलब्धि ज्वालापुर कोतवाली की टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *