Breaking
6 Jun 2026, Sat

“सुरक्षा चूक या साजिश? शौर्य जागरण यात्रा पर पथराव के बाद विहिप की कड़ी प्रतिक्रिया”

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)विश्व हिन्दू परिषद–बजरंग दल हरिद्वार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित शौर्य जागरण यात्रा के दौरान ज्वालापुर में बड़ा विवाद सामने आया। संगठन के अनुसार यात्रा की पूर्व सूचना प्रशासन को लिखित रूप में दी जा चुकी थी। तय कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता दुर्गा चौक, ज्वालापुर से शोभा यात्रा लेकर सैनी आश्रम की ओर बढ़ ही रहे थे कि तभी अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पुलिस की मौजूदगी में यात्रा पर अचानक पथराव कर दिया।

इस हमले में बजरंग दल के कई कार्यकर्ता घायल हुए, हालांकि स्थिति तनावपूर्ण होने के बावजूद कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा और शांति पूर्वक सैनी आश्रम पहुँचकर कार्यक्रम पूरा किया। संगठन का कहना है कि यह घटना हरिद्वार की सांप्रदायिक शांति भंग करने की सुनियोजित साजिश प्रतीत होती है, जिससे संत समाज व हिन्दू समाज में व्यापक आक्रोश है।

एसएसपी हरिद्वार को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन ने मुख्य माँगें रखी हैं—

• पथराव करने वाले सभी आरोपियों की पहचान कर तत्काल गिरफ्तारी की जाए।

• पूरे मामले की उच्च स्तर पर गहन व पारदर्शी जांच कराई जाए।

• पूर्व सूचना के बावजूद सुरक्षा चूक पर लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।

विश्व हिन्दू परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन, संत समाज और हिन्दू समाज प्रदेशभर में लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांत सहसंयोजक (बजरंग दल) सौरभ चौहान के नेतृत्व में प्रांत सुरक्षा प्रमुख नवीन तेश्वर, विभाग मंत्री भूपेंद्र सैनी, जिला संगठन मंत्री अर्जुन कुमार, जिला मंत्री विहिप जीवेंद्र तोमर, जिला संयोजक बजरंग दल अमित मुल्तानिया, जिला सहमंत्री दीपक तालियान, अंगद सक्सेना, विक्की बिष्ट सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *