Breaking
31 Jul 2026, Fri

सिडकुल पुलिस ने लौटाए 200 से ज्यादा खोए मोबाइल, कीमत ₹46 लाख से अधिक

हरिद्वार:(जीशान मलिक) सावन के महीने में हरिद्वार पुलिस ने आमजन को बड़ा तोहफा दिया है। थाना सिडकुल पुलिस ने ‘ऑपरेशन रिकवरी’ के तहत 200 से अधिक खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस किए। बरामद मोबाइलों की बाजार कीमत ₹46 लाख से अधिक बताई जा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में सिडकुल पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी इन मोबाइलों को ट्रैक कर रिकवर किया। रविवार को थाना सिडकुल में आयोजित एक कार्यक्रम में एसएसपी नवनीत सिंह ने मोबाइल स्वामियों को उनके फोन लौटाए।

बरामद मोबाइलों में कुछ सिडकुल की कंपनियों में काम करने वाले बाहरी राज्यों के कर्मचारियों के थे तो कुछ स्थानीय निवासियों के। अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सभी ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि आज मोबाइल जीवन का जरूरी हिस्सा बन चुका है। हमें खुशी है कि हम बड़े स्तर पर लोगों को खुशियां दे पा रहे हैं। हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य जनता की खोई संपत्ति वापस दिलाकर पुलिस पर भरोसा मजबूत करना है।

उल्लेखनीय उपलब्धि”

– 205 मोबाइल बरामद

– 11 माह में 8वीं बार बड़ी संख्या में रिकवरी

– वर्ष 2026 में अब तक 475 मोबाइल किए गए रिकवर

– रिकवरी में सिडकुल थाना जनपद व राज्य में अव्वल

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अजय शाह, SSI प्रवीण बिष्ट, HC विवेक यादव सहित टीम शामिल रही।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *