Breaking
23 Sep 2026, Wed

कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां युद्ध स्तर पर, DM ने 25 जुलाई तक काम पूरा करने के दिए निर्देश

हरिद्वार:(जीशान मलिक) आगामी कांवड़ मेला-2026 को सुव्यवस्थित, सुगम एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं 25 जुलाई तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।DM के निर्देशों के बाद कांवड़ पटरी मार्ग और पार्किंग स्थलों पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहे हैं।

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी महेश बिश्नोई ने बताया कि पटरी मार्ग पर झाड़ी कटान के साथ-साथ स्थाई और अस्थाई शौचालयों की मरम्मत का कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है।सिंचाई विभाग द्वारा बैरागी कैंप और अलकनंदा पार्किंग में झाड़ी कटान के साथ JCB के माध्यम से पार्किंग स्थल को समतल किया जा रहा है।जल निगम द्वारा बैरागी कैंप में शिव भक्तों के लिए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु पेयजल लाइनें बिछाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

वहीं गंगा उत्तराखण्ड पेयजल निगम की निर्माण इकाई द्वारा सीवरेज के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत की जा रही है। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि फेस-1 में 244 मीटर और फेस-2 में 137 मीटर सड़क की मरम्मत एक दिन में की गई है।प्रशासन का कहना है कि मेले से पूर्व सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कर ली जाएंगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *