Breaking
29 Jul 2026, Wed

लक्सर में बाल अधिकार संरक्षण पर कार्यशाला, बच्चों की सुरक्षा पर जोर

लक्सर:(चीफ एडिटर) राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा लक्सर विकासखंड सभागार में बाल अधिकार एवं सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय जन-जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बच्चों के अधिकारों की रक्षा, शिक्षा, सुरक्षा, संरक्षण और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्षा डॉ. गीता खन्ना रहीं। आयोग के सदस्य दयाल सिंह बिष्ट और सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बाल संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों और शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा केवल सरकार की नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

खण्ड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण और शिक्षकों-अभिभावकों की भूमिका पर प्रकाश डाला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार की सचिव/सिविल जज सिमरनजीत कौर ने POCSO अधिनियम, बाल शोषण रोकथाम और निःशुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया।

कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन BDO लक्सर प्रवीण भट्ट द्वारा किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *