Breaking
1 Aug 2026, Sat

सिडकुल पुलिस ने चोरी की HF डीलक्स के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) थाना सिडकुल पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।दिनांक 03.07.2026 को वादी सन्नी सिंह, निवासी डालूवाला मजबता, थाना सिडकुल ने अपनी मोटरसाइकिल संख्या UK08 AT-4845 हीरो HF डीलक्स चोरी होने की लिखित तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल में मुकदमा अपराध संख्या 268/26, धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया था।

वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक व्यक्ति पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागते हुए दिखाई दिया। टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि उक्त मोटरसाइकिल उसने दिनांक 30.06.2026 को डालूवाला मजबता से चोरी की थी। मामले में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई।

विवरण आरोपी:विशाल पुत्र रतिराम, निवासी ग्राम बड़ी लामग्रंट, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।बरामदगी:हीरो HF डीलक्स मोटरसाइकिल संख्या UK08 AT-4845।

पुलिस टीम: उ0नि0 देवेंद्र सिंह चौहान, का0 मनीष कुमार।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *