Breaking
18 Sep 2026, Fri

कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराने हेतु हरिद्वार-यूपी पुलिस की समन्वय बैठक

हरिद्वार:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आगामी कांवड़ मेले के दृष्टिगत आज कोतवाली मंगलौर क्षेत्र स्थित शुगर मिल सभागार में समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात सुश्री निशा यादव ने की।बैठक में कांवड़ मेले को बेहतर एवं सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने, अधूरे कार्यों को समय से पूर्ण कराने तथा आपसी समन्वय से सार्थक प्रयास करने पर विचार-विमर्श किया गया। जिन स्थानों पर यातायात डायवर्जन एवं अन्य व्यवस्थाएं की जानी हैं, उन्हें तत्काल पूर्ण करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

हरिद्वार पुलिस: सुश्री निशा यादव, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात; शेखर चन्द्र सुयाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण; अभिनव चौधरी, क्षेत्राधिकारी मंगलौर; सुश्री ओशीन जोशी, क्षेत्राधिकारी रुड़की; सुमित पाण्डे, क्षेत्राधिकारी भगवानपुर; विपेन्द्र, क्षेत्राधिकारी यातायात; प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर; प्रभारी निरीक्षक खानपुर; कांवड़ मेला सेल के अधिकारी एवं कर्मचारी।

उत्तर प्रदेश पुलिस: शैलेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर सहारनपुर; अतुल चौधरी, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक मुजफ्फरनगर; विनय द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर मुजफ्फरनगर; एस.के. गौतम, क्षेत्राधिकारी देवबन्द; निरीक्षक विनोद कुमार, कांवड़ मेला; एसओ छपार मोहित कुमार; एसएचओ फतेहपुर विरेन्द्र राणा; एसओ गागलहेड़ी धर्मेन्द्र कुमार; एसओ पुरकाजी मानवेन्द्र सिंह; टीएसआई इन्द्रजीत तोमर सहारनपुर; टीएसआई राकेश कुमार मुजफ्फरनगर।पुलिस ने कहा कि शिव भक्तों की सुविधा हेतु दोनों राज्यों की पुलिस आपसी समन्वय बनाकर कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न कराएगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *