Breaking
1 Nov 2026, Sun

सरदार पटेल जयंती पर कलेक्ट्रेट में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

हरिद्वार:(जीशान मलिक) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय एकता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया।इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेंद्र कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी दिलाया।

अपने संबोधन में एडीएम ने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने रियासतों का एकीकरण कर भारत को एक सूत्र में पिरोने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशीष वर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र राणा, रमेश चंद्र जोशी, नवीन मोहन भंडारी, अंशुल चौहान, शशांक कश्यप सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *