Breaking
10 Oct 2026, Sat

शिव विहार कॉलोनी फेज-2 में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

हरिद्वार:(जीशान मलिक) ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम खेड़ली स्थित शिव विहार कॉलोनी फेज-2 में प्रस्तावित गली की सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ बुधवार को किया गया।ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर द्वारा प्रस्तावित इस सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ उनके पूज्य पिता एवं ग्राम प्रधान प्रवीण चौहान के कर-कमलों द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने कहा कि कॉलोनी वासियों की लंबे समय से सड़क की मांग थी।जिसे विधायक के प्रयासों से पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से कॉलोनी के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।बताया गया कि इस कार्य को धरातल पर लाने में कॉलोनी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा है, जिन्होंने लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर प्रयास किया।

इस मौके पर शिव विहार फेज-2 के संतोष यादव,चैनपाल चौधरी,वीरेंद्र त्रिपाठी,श्यामवीर यादव,मुकेश कुमार, सज्जन सिंह, कृष्ण यादव आचार्य,राजबीर,सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी उपस्थित रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *