Breaking
6 Oct 2026, Tue

शिवालिक नगर में नवनियुक्त सभासदों ने ली शपथ, विकास कार्यों में तेजी का संकल्प

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के नवनियुक्त नामित सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र में संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने नवनियुक्त सभासद पंकज चौहान, अवधेश राय, लज्जे राम शर्मा एवं सरिता नेगी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला चल रही है। सड़क, नाली, पार्क, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और स्वच्छता से जुड़े कई कार्य पूरे हो चुके हैं और कई प्रगति पर हैं। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सभी के सहयोग से विकास को और आगे बढ़ाया जाएगा।भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने भी नवनियुक्त सभासदों को बधाई देते हुए अध्यक्ष राजीव शर्मा के कार्यों की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व में शिवालिक नगर में विकास को नई गति मिली है।समारोह में अधिशासी अधिकारी तारिक खान, सभासदगण, पार्टी पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *