Breaking
6 Oct 2026, Tue

स्थायी लोक अदालत में अब VC से होगी सुनवाई, नई SOP पर हुई बैठक

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) स्थायी लोक अदालत हरिद्वार में मंगलवार को जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े विभागों के साथ नई मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष (उच्चतर न्यायिक सेवा)नीतू जोशी ने की।बैठक में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जारी नई SOP और स्थायी लोक अदालत की कार्यप्रणाली के बारे में विभागों के प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी गई। अध्यक्ष ने बताया कि अब स्थायी लोक अदालत में पक्षकारों के निवेदन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से भी वाद की सुनवाई की जा सकेगी।

बैठक में नई SOP के प्रमुख प्रावधानों, मामलों के शीघ्र निस्तारण, विभागों के साथ बेहतर समन्वय और आमजन को त्वरित व सुलभ न्याय दिलाने पर चर्चा हुई।इस दौरान डाक विभाग, विद्युत विभाग, इंश्योरेंस विभाग, जल संस्थान समेत अन्य जनोपयोगी सेवा से जुड़े विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। सभी अधिकारियों को नई SOP के अनुसार कार्रवाई करने और लंबित प्रकरणों में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *