Breaking
27 Aug 2026, Thu

शिवसेना ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, 70 बच्चों को बांटी स्टेशनरी व मिठाई

देहरादून:(भगवा सनातन टाइम्स संवाददाता) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवसेना उत्तराखंड की ओर से एक चैरिटेबल स्कूल के 70 जरूरतमंद बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस दौरान संगठन की ओर से बच्चों की शिक्षा में सहयोग के उद्देश्य से स्टेशनरी सामग्री एवं मिठाई वितरित की गई।

इस आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना और उनके चेहरों पर मुस्कान लाना रहा। बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान शिवसेना पदाधिकारियों ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के प्रति प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शिवसेना उत्तराखंड के प्रदेश प्रमुख सागर रघुवंशी ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य के लिए सहयोग करना संगठन का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि शिवसेना आगे भी जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

प्रदेश प्रवक्ता संजीव दत्त मैठाणी ने कहा कि बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाना गर्व और खुशी का अवसर है। समाज के प्रत्येक बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सरीन ने कहा कि बच्चों के उत्साह और मुस्कान ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को निरंतर जारी रखने की बात कही।

प्रदेश महासचिव सुमित चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को पूरा करने का समान अवसर मिलना चाहिए। जरूरतमंद बच्चों की मदद के लिए शिवसेना हमेशा तत्पर रहेगी।जिला सचिव आयुष पासवान ने कहा कि बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा करना संगठन के लिए सौभाग्य की बात है। देहरादून महानगर अध्यक्ष मनजीत भट्ट ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज के सभी लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रदेश प्रचारक शिवम कुमार, युवा सेना महानगर अध्यक्ष मनोज रावत, वरिष्ठ शिव सैनिक रोशन गर्ग,शिवम, महेंद्र प्रसाद, सुजल एवं दीपक लाम्बड़िया सहित शिवसेना के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *