Breaking
27 Aug 2026, Thu

राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मेधावी छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशि

हरिद्वार:(जीशान मलिक) राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, देशभक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ पूनम रावत के संरक्षण में आयोजित प्रभात फेरी से हुआ। छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए क्षेत्र में भ्रमण किया और लोगों को राष्ट्रप्रेम, एकता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या शकुंतला रणाकोटी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया।

कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार सैनी ने किया। समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूहगान, भाषण, कविता पाठ एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया और सभी ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं मेहनत को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। स्टेशन मैनेजर, पथरी (हरिद्वार) राजेंद्र प्रसाद रणाकोटी की ओर से ‘मेधावी बालिका पुरस्कार’ के तहत कक्षा 10 की सर्वोच्च मेधावी छात्रा आरुषि को 10 हजार रुपये तथा कक्षा 12 की सर्वोच्च मेधावी छात्रा आराधना रणाकोटी को 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

इसके अलावा कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिवार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रोत्साहन विद्यार्थियों में मेहनत और बेहतर प्रदर्शन की भावना को बढ़ावा देते हैं।समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रवक्ता विश्वप्रकाश मेहरा, मंजुला, सीमा भंडारी, सोहनलाल भट्ट, अनीता बहुगुणा, नरवदा चौहान, पूनम रावत, रीना कौशिक, रोजी शाह, रश्मि, शिवानी राणा एवं सुनील दवान सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पूर्व पीटीए अध्यक्ष एवं समाजसेवी राजेश रावत, प्रवक्ता,सतीश जोशी,रोजी शाह, सोहनलाल भट्ट, शुभम चौहान, मनोहर शर्मा, पंकज बिजलवाण, अनीता रावत सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकारों का नाम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।समारोह के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित ग्रामीणों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए संकल्प लिया। इसके बाद सभी को मिष्ठान वितरित किया गया और राष्ट्रभक्ति के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *