Breaking
27 Aug 2026, Thu

एनएचआर भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) एनएचआर भ्रष्टाचार एवं न्याय नियंत्रण संगठन की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कार्यालय, डेंसो चौक, सलेमपुर महदूद में राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया। उपस्थित लोगों ने देश के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग और बलिदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता हमें असंख्य वीरों के संघर्ष और बलिदान से मिली है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद, एडवोकेट रूपचंद, धर्मपाल, पीके सिंह, अतुल कुमार, अमित कुमार, भगत सिंह, मुकेश, रमेश, दीपक कश्यप, रवि कुमार, सैनी, पुनीत कुमार, राकेश कुमार एवं मनोज कुमार सहित संगठन से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रहित में ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के समापन पर मुकेश कुमार, एनएचआरसीसीएस कार्यालय बहादराबाद, हरिद्वार ने सभी उपस्थित साथियों का आभार व्यक्त किया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *