Breaking
11 Aug 2026, Tue

शिवभक्तों की सेवा में एनएचआर संगठन ने कराया पुलाव प्रसाद वितरण

हरिद्वार:(चीफ एडिटर) कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से एनएचआर संगठन की ओर से पुलाव प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित किया।इस दौरान बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद, कृष्णा, अनिल कुमार, सागर, अंकित सैनी, रघुवीर सिंह रावत, सुभाष, सुनील पाल सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

संगठन के सदस्यों ने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान शिवभक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इसी भावना के साथ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी संगठन की ओर से प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी सदस्यों ने मिलकर हर्षोल्लास के साथ सेवा कार्य में सहभागिता की।कार्यक्रम के सफल आयोजन पर एनएचआर सीसीएस हरिद्वार, उत्तराखंड की ओर से सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *