Breaking
10 Oct 2026, Sat

उर्स मेला 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट, होटल-गेस्ट हाउस संचालकों के साथ बैठक 

पिरान कलियर:(जीशान मलिक) आगामी उर्स मेला 2026 को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पिरान कलियर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक पिरान कलियर कमल मोहन भंडारी ने कलियर नगर पंचायत क्षेत्र के होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के साथ महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की। इस आयोजित गोष्ठी में उर्स मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जायरीनों की सुविधा और पुलिस-जन सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अजनबी व्यक्ति को बिना सत्यापन के कमरा न दिया जाए।

साथ ही होटल संचालकों से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। पुलिस ने जायरीनों से अधिक किराया वसूलने से बचने तथा होटल संचालकों और आगंतुकों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने के निर्देश भी दिए।पुलिस अधिकारियों ने सभी होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों से उर्स मेला शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और निर्विवाद तरीके से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। इस दौरान संचालकों से आवश्यक सुझाव भी लिए गए।

गोष्ठी में होटल एवं गेस्ट हाउस संचालकों ने पुलिस-जन सहयोग की भावना के साथ उर्स मेला 2026 को सकुशल संपन्न कराने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस मौके पर व0उ0नि0 राजेश बिष्ट सहित अन्य बीट पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *