Breaking
20 Apr 2026, Mon

शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हरिद्वार:(चीफ एडिटर)भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और भेल की एटक यूनियन (हीप एवं सीएफएफपी) ने संयुक्त रूप से शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि पर शहीद भगत सिंह चौक पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद भगत सिंह के विचारों और उनके बलिदान को याद किया।

“शहीद भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक…

वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह की सोच थी कि देश की आजादी मिलने के बाद भी क्रांतिकारी आंदोलन तब तक जारी रहना चाहिए जब तक इंसान द्वारा इंसान का शोषण करने की व्यवस्था समाप्त नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि आज देश अनेक समस्याओं से जूझ रहा है, महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है।

“केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना…

वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार जनसमस्याओं की आवाज सुनने की बजाय उन्हें असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जाति और धर्म के नाम पर बांटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार नफरत और हिंसा का वातावरण देश में फैला रही है।

“श्रमिक वर्ग के अधिकारों पर हमला…

वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने 04 नयी श्रम संहिताएं लागू करके श्रमिक वर्ग के ऊपर कुठाराघात किया है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि सरकार मजदूर विरोधी, किसान विरोधी, आमजनविरोधी और महिला विरोधी है।

“शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि…

वक्ताओं ने कहा कि इस समय वर्तमान केंद्र सरकार के खिलाफ संगठित होकर और श्रमिकों, महिलाओं, किसानों और अन्य वंचित वर्गों की लड़ाई के खिलाफ संघर्ष करना ही आज के समय में शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *