देहरादून:(ज़ीशान मलिक)उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। अब 27 मार्च 2026 से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा, जो 10 अप्रैल 2026 तक चलेगा।
“परीक्षा की मुख्य बातें…
– राज्यभर में 1261 केंद्रों पर आयोजित हुई।
– 21 फरवरी से शुरू होकर निर्धारित समय पर समाप्त हुईं।
– हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र शामिल हुए।
– सभी केंद्रों पर अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखी गई।
– 29 मूल्यांकन केंद्रों पर होगी।
– हाईस्कूल की 6,70,028 और इंटरमीडिएट की 5,14,787 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
– 1937 हाईस्कूल और 1725 इंटरमीडिएट शिक्षक शामिल होंगे।
– सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी, पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

