Breaking
15 Jun 2026, Mon

विधायक रामवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं संग सुना ‘मन की बात’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण

मुरादाबाद:(आलम अंसारी/फ़ैज़ान ख़ान)29 जून:कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने रविवार को मंडल के बूथ संख्या 56 महर्षि दयानंद लॉ कॉलेज, भदासना स्थित कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 123वां संस्करण सुना।

कार्यक्रम के बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विधायक ने कार्यकर्ताओं संग पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया। विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने कहा कि यह अभियान न केवल हरियाली बढ़ाने का प्रयास है, बल्कि यह मां के प्रति भावनात्मक समर्पण का प्रतीक भी है।

उन्होंने कहा कि “प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के नाम पर एक पौधा जरूर लगाना चाहिए, जिससे पर्यावरण को संजीवनी मिले और समाज में संवेदनशीलता बढ़े।” साथ ही उन्होंने जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण को गंभीर चुनौती बताते हुए आम जन से वृक्षारोपण और उनकी देखभाल को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख डॉ. नवदीप यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता—विक्की ठाकुर, रामकिशोर लोधी, रोहित सिंह, जय सिंह, रविन्द्र सिंह, जुनैद पाशा, असलम पाशा आदि उपस्थित रहे और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

By zeeshan

Zeeshan डिजिटल मीडिया से जुड़े युवा पत्रकार हैं। वे Bhagwasanatantimes.com के साथ कार्यरत हैं और राजनीति, समाज, धर्म और समसामयिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। डिजिटल पत्रकारिता में उनकी गहरी रुचि है, और वे निष्पक्ष और तथ्यात्मक खबरों के लिए जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *