हरिद्वार:(चीफ एडिटर) लक्सर के आर्यन नामदेव को लगातार दूसरी बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के हरिद्वार विभाग का विभाग संयोजक बनाया गया है। 20 से 23 जून तक अल्मोड़ा में संपन्न हुए प्रदेश अभ्यास वर्ग के समापन पर संगठन ने यह अहम दायित्व सौंपा।आर्यन नामदेव 2019 से ABVP के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने लक्सर में अपने साथियों के साथ राशन वितरण, जागरूकता अभियान और जरूरतमंदों की मदद के कार्य किए। अपने मिलनसार स्वभाव और संगठन के प्रति ईमानदारी के चलते वे युवाओं में लोकप्रिय हैं।
हरिद्वार विभाग के अंतर्गत हरिद्वार, रुड़की, लक्सर समेत कई बड़ी इकाइयां आती हैं। छात्र हितों की लड़ाई और संगठन विस्तार की जिम्मेदारी अब दोबारा आर्यन के कंधों पर होगी। संगठन ने उनकी लगन और निष्ठा को देखते हुए उन पर फिर भरोसा जताया है।अल्मोड़ा में चले चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग में उत्तराखंड भर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्ययोजना पर मंथन के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

