रूड़की:(जीशान मलिक) रुड़की शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब बाईपास जाने के लिए कोर कॉलेज तक लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर 250 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी मिल गई है। सिंचाई विभाग ने सोलानी नदी एक्वाडक्ट से रुड़की-मंगलौर बाईपास तक 7 किलोमीटर लंबी सड़क और बाढ़ सुरक्षा बांध बनाने का काम शुरू कर दिया है।अभी शहर से NH-334 या रुड़की-मंगलौर बाईपास जाने के लिए कोर कॉलेज होकर जाना पड़ता है। इसमें जाम की वजह से अक्सर 30-40 मिनट लग जाते हैं। नई सड़क बनने के बाद वाहन सीधे सोलानी पुल एक्वाडक्ट से बाईपास पर चढ़ जाएंगे। इससे समय, ईंधन और ट्रैफिक लोड तीनों में कमी आएगी।
सोलानी नदी के दोनों ओर बाढ़ सुरक्षा बांध बनेंगे। इन्हीं बांधों के ऊपर 7 KM लंबी सड़क बनेगी। यानी बाढ़ से सुरक्षा भी, यातायात भी। मंत्री प्रदीप बत्रा के अतिविशिष्ट प्रस्ताव पर डीपीआर बनाने का काम शुरू। मंजूरी के लिए जल्द शासन को भेजी जाएगी।मल्कपुर, लाठरदेवा, आदर्श नगर, गंगनहर क्षेत्र, जयपुर और कांवड़ मार्ग सीधे कनेक्ट होंगे।
“यह परियोजना रुड़की की एक महत्वपूर्ण जरूरत को पूरा करेगी। कोर कॉलेज का चक्कर खत्म होने से रोज हजारों लोगों का समय बचेगा। इससे न सिर्फ ट्रैफिक का दबाव कम होगा बल्कि आसपास के क्षेत्रों में विकास को भी नई गति मिलेगी।”रुड़की में बाईपास कनेक्टिविटी सालों से बड़ा मुद्दा रहा है। हरिद्वार-मेरठ हाईवे पर जाने के लिए शहर के लोगों को भारी जाम झेलना पड़ता है। नई सड़क से व्यापार और रियल एस्टेट को भी बूस्ट मिलेगा।

